फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fruits and vegetables in Haryana now Cheap

हरियाणा में अब सस्ते मिलेंगे फल और सब्जियां

Wed, 15 Jan 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jan 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
fruits and vegetables in Haryana now Cheap

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में फलों तथा सब्जियों पर लगने वाली मार्केट फीस को पूरी तरह से हटाने की घोषणा की है। जिससे बाजार में फलों और सब्जियों के दामों पर अंकुश लगेगा। इससे प्रदेश के किसानों और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि फलों और सब्जियों पर बाजार शुल्क को हटाने के लिए राज्य सरकार ने इन बागवानी उत्पादों को हरियाणा कृषि उपज विपणन अधिनियम 1961 की अनुसूची से बाहर निकालते का निर्णय लिया है। राज्य में बागवानी उत्पादों की आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस निर्णय के लागू होने से प्रदेश के लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। राज्य सरकार पर 40 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। जिसमें लगभग 20 करोड़ बाजार शुल्क तथा 20 करोड़ रुपये हरियाणा ग्रामीण विकास निधि के रूप में लिया जाने वाला शुल्क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व राज्य में फलों और सब्जियों पर बाजार शुल्क तथा एचआरडीएफ शुल्क दो-दो फीसदी की दर से लिया जाता था। जिसे राज्य सरकार ने एक सितंबर 2012 से दो फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया था। अब सरकार ने इन बागवानी उत्पादों को बाजार शुल्क से पूरी तरह से मुक्त कर दिया है।


हुड्डा ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में महंगाई के मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा की थी। उनका सुझाव था कि लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए फलों और सब्जियों को एपीएमसी अधिनियम के दायरे से निकालने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed