फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   free surgery in government hospitals in haryana

अब सरकारी अस्पतालों में सारी सर्जरी होंगी मुफ्त!

Wed, 21 Aug 2013 04:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
free surgery in government hospitals in haryana

हरियाणा सरकार ने आम आदमी को स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च के बोझ से बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क चिकित्सा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द सिंह ने आज यहां बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति के लिए सरकारी चिकित्सा संस्थानों में हर प्रकार की सर्जरी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश है।

हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सभी सरकारी अस्पतालों में सर्जरी पैकेज के रूप में अनूठा कार्यक्रम शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि अब योजना का दायरा बढाते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क चिकित्सा योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति के लिए सर्जरी पैकेज कार्यक्रम के तहत की जाने वाली सभी प्रकार की सर्जरी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वासंथ मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क चिकित्सा योजना के अंतर्गत निशुल्क सर्जरी पैकेज का लाभ उठाने के लिए मरीज के पास हरियाणा में निवास का अधिकृत प्रमाण होना चाहिए। बाहर के लोगों को सर्जरी पैकेज के अंतर्गत भुगतान करना होगा।


राव नरेन्द सिंह ने बताया कि इस समय सर्जरी पैकेज कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी चिकित्सा संस्थानों में बीपीएल मरीजों तथा अधिसूचित बस्तियों के निवासियों के लिए नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है जबकि अन्य वर्गो के लिए यह सस्ती दरो पर उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed