{"_id":"e88ae8235af816d372ea3cdad2b54b3d","slug":"fraud-gang-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क के जाल में फंसाकर ठगने वाले दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क के जाल में फंसाकर ठगने वाले दबोचे
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर बातों के जाल में फंसाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने
विज्ञापन
एक युवक का अपना निशान बनाते हुए उससे 3 लाख रुपये ठग लिये।
पुलिस ने इस मामले में युवक की शिकायत पर युवती सहित 5 लोगाें पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों मनीराम व भजन को गिरफ्तार कर लिया है।
गीता मंदिर रोड निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल पर किसी युवती ने मिस कॉल की। जब उसने वापस कॉल की तो सामने वाली युवती ने रॉग नंबर बताते हुए सॉरी कहकर फोन काट दिया। बाद में युवती ने फोन पर उससे मीठी-मीठी बातें करनी शुरू कर दी। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा।
कुलविंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने उसे विश्वास में ले लिया और मिलने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह युवती से मिलने पहुंचा तो युवती ने अपने साथी सोमा, भाई मलकीत, भजन कंबोज निवासी गांव गंदा, मनीराम निवासी इंद्रपुरा मोहल्ला फतेहाबाद के साथ मिलकर उसे धमकाना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल करते हुए 3 लाख रुपयों की मांग की।
युवती ने उसे धमकी दी कि यदि उसने तीन लाख रुपये नहीं दिए तो वह पुलिस में जाकर उसके खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाएगी। समाज में बदनामी व पुलिस से डरकर कुलविंद्र सिंह ने तीन लाख रुपये लाकर दे दिए। बाद में उसने आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान पर मामला दर्ज कर मनीराम व भजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ब्लैकमेल कर ली गई नकदी भी बरामद कर ली।