{"_id":"62f8a20acac42a5e4c22c9d2","slug":"four-thousand-students-formed-human-chain-with-2022-meter-long-tricolor-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: रोहतक में 2022 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चार हजार विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: रोहतक में 2022 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चार हजार विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
Sun, 14 Aug 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:51 PM IST
सार
प्रतिभागियों में जोश बनाए रखने के लिए मानसरोवर पार्क से पावर हाउस चौक के बीच पांच जगह मंच स्थापित किए गए। यहां कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
रोहतक में तिरंगे के साथ बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला, एलपीएस बोसार्ड और डीजीवी पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को रोहतक में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 4 हजार विद्यार्थियों ने 2022 मीटर तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई। इसमें निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे मानसरोवर पार्क से हुआ और यह पावर हाउस चौक पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत 2022 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस कप्तान उदय मीना रहे और विशेष अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, नगर निगम कमिश्नर डॉ. नरहरि बांगड़, महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, एसडीएम राकेश कुमार शामिल हुए।
प्रतिभागियों में जोश बनाए रखने के लिए मानसरोवर पार्क से पावर हाउस चौक के बीच पांच जगह मंच स्थापित किए गए। यहां कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं, संत समाज व आम जन विशेष रूप से शामिल होकर देशभक्ति की अलख जगाई। इसमें एएमएस एकेडमी, रेजा बाए ललिता का विशेष सहयोग रहा।