{"_id":"823531a46c5bf097f4b42a177a6b0e3d","slug":"four-month-rape-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया शादी का वादा, 4 माह दुष्कर्म कर बदला इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से किया शादी का वादा, 4 माह दुष्कर्म कर बदला इरादा
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुड़गांव में बीपीओ कर्मी युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से चार माह तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मैरिज ब्यूरो साइट के जरिए संपर्क में आई युवती ने युवक पर दुष्कर्म के अलावा उसके पैसे से कार खरीदने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया।
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़ित युवती का कहना है कि वह निजी कंपनी में काम करती है। चार माह पहले मैरिज ब्यूरो डॉट कॉम के माध्यम से दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर निवासी पीयूष बहरी के संपर्क में आई।
विज्ञापन
इसके बाद उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। पीयूष ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई और वे एक साथ रहने लगे। पीयूष एक बीपीओ कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि उसने अपने पैसे से एक कार खरीदकर पीयूष को दी थी, लेकिन करीब एक माह से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। नौकरी छोड़कर वह आगरा चला गया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, अमानत में खयानत के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती अभी अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद में रह रही है।