फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four electricity employees arrested

बिजली आपूर्ति प्रभावित करने पर चार गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
Four electricity employees arrested

प्रदेशव्यापी हड़ताल के पहले दिन चार बिजली कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा। बिजली आपूर्ति प्रभावित करने के आरोप में चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला एनआईटी डिवीजन का है। चारों कर्मचारी पुलिस की हिरासत में हैं, जिनकी जमानत के लिए बिजली कर्मचारी यूनियन बुधवार को कोर्ट में प्रयास करेगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि एनआईटी क्षेत्र के कई ब्लॉकों में सोमवार देर रात से बिजली आपूर्ति प्रभावित थी, जिसके बाद एनआईटी एक्सईएन राम निवास, एसडीओ धीरज दलाल और एसई आरएस यादव ने क्षेत्र की पेट्रोलिंग की। इस दौरान एनआईटी क्षेत्र में चार कर्मचारी बिजली की लाइनों के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए।
विज्ञापन


एसई आरएस यादव ने बताया कि चारों कर्मचारी ट्रांसफार्मरों से फ्यूज उतार रहे थे, जिस कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। मौके से चारों कर्मचारियों को आपूर्ति प्रभावित करते पकड़ लिया गया, जिसके बाद एनआईटी पुलिस थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मुख्यालय को भी भेजी गई है। कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना है या नहीं, इस बारे में मुख्यालय ही अंतिम निर्णय लेगा।

यूनियन ने ऐतराज जताया
बिजली निगम की इस कार्रवाई पर बिजली कर्मचारी यूनियन ने कड़ा ऐतराज जताया है। ऑल हरियाणा बिजली कर्मचारी यूनियन के सर्किल सचिव लज्जा राम ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। चारों कर्मचारियों की बुधवार को जमानत करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed