{"_id":"69909e3180f66ac77f79366c0a1e3a1e","slug":"four-and-half-lakhs-snached","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से छीने साढ़े चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से छीने साढ़े चार लाख
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहादुरगढ़ में पेट्रोल पंप से बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे मैनेजर से दो अज्ञात बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने नकाब लगा रखा था।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सौलधा गांव में स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप पर देशलपुर गांव का रहने वाला भीम सिंह बतौर मैनेजर नौकरी करता है।
शनिवार की सुबह वह बैग में 4 लाख 51 हजार रुपये लेकर वह बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में जमा करवाने आ रहा था।
इससे पहले उसने कई जगह से पैसे लिए। इन पैसों को उसने अपनी जेब में ही डाल लिया।
जब वह बाइक पर बैंक के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर 2 नकाबपोश बदमाश युवक आए और अपनी बाइक उसके आगे अड़ा दी।
उनमें से एक ने भीम सिंह से मारपीट शुरू कर दी। जबकि दूसरे ने पीछे से बैग छीन लिया।
इसके बाद दोनों बदमाश सेक्टर-6 की तरफ भाग निकले। इसके बाद उसने पेट्रोल पंप मालिक अशोक को फोन करके सूचना दी।
अशोक बहादुरगढ़ पहुंचा और फिर उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद डीएसपी राजीव देशवाल, शहर थाना प्रभारी अजय धनखड़ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
मालिक की लापरवाही : डीएसपी
डीएसपी राजीव देशवाल का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक की लापरवाही के कारण ही घटना घटी है।
एक तो इस पंप पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी राशि को जब मैनेजर में बैंक में जमा करवाने जा रहा था तो उसने पुलिस से कोई मदद नहीं ली गई।
जबकि पुलिस अधीक्षक की ओर से ताकीद किया जा चुका है कोई भी पेट्रोल पंप मालिक या मैनेजर बैंक में कैश जमा करवाने जाता है तो वह पुलिस को सूचित करें ताकि सुरक्षा के बीच कैश बैंक तक पहुंचाया जा सके।