{"_id":"6a4928ecb1a310bd4407cb23","slug":"former-sarpanch-murdered-in-haryana-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पूर्व सरपंच की हत्या: बाइक पर आए थे बदमाश, होटल के बाहर गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पूर्व सरपंच की हत्या: बाइक पर आए थे बदमाश, होटल के बाहर गोलियों से भूना
Sat, 04 Jul 2026 09:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:11 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाशों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। होटल के बाहर वारदात को अंजाम दिया गया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पुरानी रंजिश के चलते गांव खाराखेड़ी में होटल के बाहर बैठे पूर्व सीपीएस दुड़ाराम के समर्थक पूर्व सरपंच की कार व बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके पर पिस्टल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
बाइक पर आए थे बदमाश
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जय सिंह, सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी शनिवार शाम सवा 6 बजे हाइवे पर स्थित रंगला पंजाब तड़का होटल के बाहर बैठे थे। इस दौरान कार व बाइक पर सवार होकर आए करीब छह बदमाशों ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी पर 6 से 7 राउंड फायर कर दिये और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व सरपंच को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन