{"_id":"66cf2569695b266b4103e15e","slug":"first-list-of-jjp-candidates-ready-for-haryana-assembly-elections-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Eletion: जजपा की पहली सूची तैयार, महम, कलानौर व गढ़ी सांपला में उम्मीदवार तय; घोषणा इस दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Eletion: जजपा की पहली सूची तैयार, महम, कलानौर व गढ़ी सांपला में उम्मीदवार तय; घोषणा इस दिन
Wed, 28 Aug 2024 08:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:35 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जजपा जल्द प्रत्याशी घोषित करने वाली है। पार्टी की तरफ से सबसे पहले महम, कलानौर व गढ़ी सांपला-किलोई हलके का प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी देते जजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर संदीप हुड्डा व अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जजपा प्रत्याशियों की पहली सूची तैयार है। जजपा पहले महम, कलानौर व गढ़ी सांपला-किलोई हलके का प्रत्याशी घोषित करेगी। रोहतक शहर का प्रत्याशी तय करने लिए भाजपा व कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जाएगा। 31 अगस्त को खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला रोहतक आकर टिकटों पर मंथन करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप हुड्डा व जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के सामने कहा कि जजपा व एएसपी का गठबंधन विधानसभा चुनाव में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।
हुड्डा ने कहा कि जजपा व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच प्रदेश में गठबंधन हुआ है, जिसके तहत जजपा 70 व एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों की पहली सूची एक सितंबर से पहले आने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। कांग्रेस की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया। जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को यह तक बोल दिया था कि कांग्रेस उम्मीदवार खड़ा करने की हिम्मत दिखाएं, जेजेपी का समर्थन मिलेगा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार ही नहीं खड़ा कर पाई।
विज्ञापन
इस मौके पर रविंद्र सांगवान, मीना मकड़ौली, माहलेराम खत्री, कलानौर प्रधान प्रवीण लांबा, महम प्रधान कृष्ण घणघस, किलोई प्रधान प्रवेश कंसाला, रोहतक शहरी प्रधान राजेश गुलिया, रमेश मोखरा, हरीकिशन खटक, युवा जिला रोहतक प्रधान अभिषेक देसवाल, प्रेम लता, महेंद्र सुडाना, राजेश राठी, धर्मबीर फौजी, राजवंती, सुमन, अमित सिंधु, सुनीत राणा, प्रवीण भूटानी, आजाद देशवाल, भीरू देशवाल, जगदीश खेड़ी साध, जगदीश किराड़ व अशोक कुमार व जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय इंदौरा भी मौजूद रहे।