फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   firing outside wine shop

ठेके पर आए और फायर कर भाग गए

Thu, 03 Oct 2013 09:15 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
firing outside wine shop
गांव गुरुसर में बुधवार देर रात बोलेरो सवार युवकों ने अपने पास मौजूद असलाह से शराब ठेके के सामने हवाई फायरिंग की। रात को गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक फायरिंग करने वाले युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने गांव के सरपंच की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर सात-आठ अन्य के खिलाफ दहशत फैलाने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गांव गुरुसर स्थित शराब ठेके के पास बोलेरो गाड़ी सवार युवकों ने बुधवार रात को अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फायरिंग के बाद गांव में पंचायत का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग करने वाले बोलेरो सवार युवकों में से एक की पहचान गांव गुरुसर निवासी जसमेर के रुप में हुई। पुलिस ने गांव के सरपंच बलकार सिंह की शिकायत पर जसमेर को नामजद कर सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed