फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Firing on shopkeeper in Mahendragarh Second incident of firing in 24 hours

महेंद्रगढ़ में फायरिंग की दूसरी घटना: दुकान में घुस दुकानदार को मारी गोली, बच गई जान, बोलेरो में आया था हमलावर

Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास में दिनदहाड़े दुकान में घुस दुकानदार पर फायरिंग की घटना हुई है। गनीमत रही कि गोली दुकानदार के हाथ पर लगी। घटना के बाद आरोपी हमलावर बोलेरो पर सवार होकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Firing on shopkeeper in Mahendragarh Second incident of firing in 24 hours
अस्पताल में भर्ती घायल दुकानदार। - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। वीरवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव भोजावास बस स्टैंड पर स्थित एक दुकानदार पर बोलेरो सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार घायल हुआ है। घायल की पहचान गांव भोजावास के सनोज भोजावास के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


सनोज भोजावास ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अटेली की तरफ से एक बोलेरो आई, जिसमें 5 से 7 युवक सवार थे। इसमें से एक युवक गाड़ी से उतरा और उसकी दुकान में घुस गया। उसने सिर पर गोली मारने का प्रयास किया। सनोज ने अपना बचाव करने किया तो गोली उसके दाएं हाथ पर लगी। आरोपी दुकान से भागकर गाड़ी में सवार हो गया। बोलेरो को वहां से खैराणा की तरफ भगा ले गए। 
विज्ञापन




गोली लगने के बाद सनोज ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उप नागरिक अस्पताल लाया गया। डीएसपी दिनेश कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को नारनौल में फायरिंग की घटना हुई थी। नारनौल के सबसे व्यस्त मानक चौक पर दो युवकों ने शाम करीब सात बजे एक दुकानदार पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed