{"_id":"68da491d77cdef2a6b2ba62f2ac9671d","slug":"firing-on-prisoner-s-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर में कैदियों को ले जा रही वैन पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शहर में कैदियों को ले जा रही वैन पर फायरिंग
रोहतक/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी आईटीआई के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने सोमवार दोपहर दो बजे सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कैदियों को ले जा रही वैन पर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से हत्या के दो आरोपी नरेश व राजेश और एक अन्य विचाराधीन कैदी अजय घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां पर नरेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की, परंतु हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी नरेश ही हमलावरों का मुख्य निशाना था।
सोमवार दोपहर को जिला पुलिस हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी पाकस्मां निवासी नरेश, सांघी निवासी राजेश और एक अन्य मामले में पकड़े गए पाड़ा मोहल्ला निवासी अजय को अदालत में पेशी के बाद वापिस सुनारिया जेल छोड़ने के लिए वैन में लेकर जा रही थी। जब वैन लगभग दो किलोमीटर दूर पुरानी आईटीआई के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वैन पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे वैन में सवार राजेश, नरेश और अजय गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
जब तक वैन में आगे बैठे पुलिसकर्मी संभलते तब तक हमलावर झज्जर चुंगी की ओर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कैदियों को पीजीआई में भर्ती कराया। एसपी राजेश दुग्गल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस बारे में पुलिस टीमों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
नहीं थी पुख्ता व्यवस्था
डीजीपी निर्देश दे चुके हैं कि हत्यारोपी कैदियों को ले जाते वक्त सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए, लेकिन सोमवार को इसमें ढिलाई बरती गई। चार पुलिसकर्मी वैन में थे, वे भी आगे थे। वे किसी भी बदमाश को काबू नहीं कर सके।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते कैदियों पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश दुग्गल, एसपी, रोहतक