{"_id":"6a99fd6f8cc431a280a2ceb75ff6b0c1","slug":"firing-in-arguments","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडे़ में लाठी डंडे और चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगडे़ में लाठी डंडे और चली गोलियां
अमर उजाला पलवल
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ताराका में घर के सामने से ट्रैक्टर निकालने को लेकर सोमवार शाम को अलग-अलग गांव के दो परिवारों में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में लाठी-डंडे व गोलियां चली। झगडे़ में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गये। इस संबंध में पुलिस ने एक दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े की सूचना मिलते ही डीएसपी राधेश्याम तथा इनेलो विधायक सुभाष चौधरी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
गांव किठवाडी के कुछ लोग अपने ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का काम कर रहे थे। ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गांव ताराका से होकर निकलते हैं। ट्रैक्टर निकालने को लेकर सोमवार को नरबीर व ताराका गांव के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। किठवाडी निवासी नरबीर के बेटों को जब मामले की जानकारी मिली तो वे भी गांव ताराका पहुंच गये।
विज्ञापन
गांव ताराका के लोगों ने जिला अस्पताल में बताया कि नरबीर के साथ उनके बेटे पंकज, हरेंद्र, कल्लू व जुगल सहित पांच-छह अन्य लोगों ने आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी और घरों में घुसकर महिलाएं तथा अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ताराका निवासी रघुबीर, धारा, चंद्रभान, तेजपाल, गिर्राजी व राजबाला घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर डीएसी राधेश्याम, शहर थाना पुलिस प्रभारी सुरेश भडाना, चांदहट थाना पुलिस प्रभारी जसबीर के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जांच अधिकारी धमेंद्र ने बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष के लोगों से गोली चलने की जानकारी मिली है। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने किठवाड़ी निवासी पंकज, हरेंद्र, कल्लू, हरी, जुगल व पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।