फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fire on mother

जमीन के लालच में मां के साथ दर्दनाक वारदात

Wed, 18 Sep 2013 11:59 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
fire on mother
रोहतक के महम उपमंडल के गांव मदीना में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां को गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन



गोलियां लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। महिला को पांच गोली लगी हुई है। पुलिस ने महिला के भतीजे के बयान पर उसके बेटे और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव बहराणा निवासी देवी पत्नी सूरजभान अपने मायके गांव मदीना आई हुई थी। बुधवार तड़के करीब पांच बजे दो युवक घर में दाखिल हुए और देवी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू  कर दीं।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए और उन्हें देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत महिला को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी बीच सूचना मिलने पर महम पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है विवाद
घायल महिला देवी के भतीजे ईश्वर ने पुलिस को बताया कि देवी और उसके बेटे दशरथ के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। सुबह पांच बजे उसने दशरथ को घर से निकलते हुए देखा था। उन्हें पूरा शक है कि दशरथ ने ही अपने साथी के साथ मिलकर देवी को गोली मारी है। पुलिस ने इस संबंध में ईश्वर के बयान पर दशरथ व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पीजीआई में भर्ती महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके।

जांच पड़ताल के लिए बहराणा पहुंची पुलिस टीम
गांव मदीना में महिला को गोली मारने के मामले में उसके बेटे का नाम सामने आने पर जांच पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम गांव बहराणा भेजी गई है। महम थाना प्रभारियों के नेतृत्व के दो टीमों का गठन किया है।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुए थे हमलावर
गांव मदीना में महिला को गोली मारने के आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने मोटरसाइकिल को घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा किया था। मात्र पांच मिनट के अंदर ही वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।



आरोपियों के बारे में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी यह पता चल पाया है कि हमलावर एक मोटरसाइकिल पर आए थे। पुलिस ने महिला के बेटे और एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
- नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, महम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed