{"_id":"4719de38fb974fb942c67f9fa18a9880","slug":"fiing-on-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु उठाने का विरोध, तस्करों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु उठाने का विरोध, तस्करों ने की फायरिंग
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात पशु उठाने आए तस्करों ने विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन लोगों के साहस के कारण उन्हें पशु छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस की लापरवाही पर लोगों ने मंगलवार सुबह मंडी चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर आए डीसीपी (सेंट्रल) के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद की मंडी में रहने वाले सुभाष ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11 बजे कुछ लोग टाटा-407 से आए। वह मंडी में बैठे पशु को उठाने का प्रयास करने लगे, तभी लोगों ने इसका कारण पूछा। इस पर उन्होंने अपने आपको गौशाला वाला बताया। इसके बाद मंडी में रहने वाले उमेश अपने अन्य साथियों के साथ आ गए। उन्होंने पशु उठाने के लिए मना किया।
विज्ञापन
लोगों की संख्या बढ़ती देख पशु तस्करों ने लोगों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद भी लोगों ने साहस नहीं छोड़ा। वह पशु तस्करों ने जूझते रहे। लोगों की हिम्मत बढ़ती देख पशु तस्कर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने मंगलवार सुबह पुलिस की लापरवाही के कारण रोष में आकर मंडी चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करने के लिए डीसीपी (सेंट्रल) देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनके सामने मांग रखी कि मंडी में रात को सुरक्षा के लिए पीसीआर तैनात की जाए। मंडी में दो-तीन लोगों के आर्म्स लाइसेंस जारी किए जाएं, ताकि वह पशु तस्करों से मुकाबला कर सकें। डीसीपी ने उनकी मांग सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।