फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fifth grade student commits suicide by hanging himself

Haryana: पढ़ाई ना करने पर मां ने डांटा, पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर किया सुसाइड; विदेश से लौटा पिता

Wed, 13 May 2026 11:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 11:19 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में मां की डांट से तंग आगर पांचवीं कक्षा के बच्चे ने सुसाइड कर लिया। मां ने पढ़ाई को लेकर बच्चे को डांटा था। 

विज्ञापन
Fifth grade student commits suicide by hanging himself
शवगृह के बाहर बैठै मृतक निखिल के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

गांधी नगर क्षेत्र में पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर मां के डांटने के बाद छात्र पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। मां के घर लौटने पर मौत का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 13 वर्षीय निखिल पुत्र मैनेजर शर्मा निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिवार में माता-पिता सहित चार भाई-बहन हैं और निखिल सबसे छोटा था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि मां सुषमा देवी अपनी तबीयत खराब होने के कारण दवाई लेने अस्पताल गई थीं। अन्य भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे घर लौटने पर निखिल नजर नहीं आया। तलाश के बाद वह घर के ऊपरी कमरे में फंदे पर लटका अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि निखिल स्वभाव से हंसमुख था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं करता था। जांच अधिकारी एएसआई नवतेज ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

ओमान से लौटे पिता ने बेटे का शव देखा तो बिलख पड़े
गांधी नगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय निखिल की मौत की खबर सुनकर उसके पिता जो ओमान से बुधवार शाम घर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रो पड़े, जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पिता को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत भारत के लिए रवाना होने का निर्णय लिया था। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को अंतिम बार देखा और परिवार को संभालने की कोशिश की। निखिल की असमय मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed