{"_id":"b3ee20fb20d18e39bc26837a67e140e2","slug":"fibers-chairs-in-the-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में बिछेगी फाइबर की बैंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में बिछेगी फाइबर की बैंच
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम अब पार्कों में ऐसी हेल्थ फ्रेंडली बैंचों को बिछाएगा जो न गर्मी में गरम करेगी और न सर्दी के मौसम में ठंडक का एहसास कराएगी। यह बैंच मौसम के विपरीत काम करेगी। इसका तापमान सामान्य रहेगा। दरअसल यह बैंच फाइबर की बनी होने के कारण बेहद आरामदायक है।
विज्ञापन
निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सैंपल के तौर पर एक बैंच मंगवाई गई है। इसकी खरीद को मंजूरी दे दी गई है। जल्दी ही बैंचों को खरीद कर इन्हें पार्कों में लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लकड़ी या पत्थर की बैंच पार्कों में लगी होती हैं, जो सर्दी में बहुत ठंडी और गर्मी में बहुत गर्म हो जाती है। किसी भी मौसम में इन पर बैठना आरामदायक नहीं होता। नगर निगम शहरवासियों को जल्द ही ऐसी बैंचों का तोहफा देगा जो मौसम के हिसाब से आरामदायक रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति समय निकालकर सुकून के लिए पार्क में जाता है और वहां लगी बैंच पर बैठकर आराम करना चाहता है। ऐसे में अगर बैंच आरामदायक न हो तो उसे आराम नहीं मिल पाता, लेकिन नगर निगम द्वारा फाइबर बैंच शहर के पार्कों में लगाई जाएंगी, जो आरामदायक होंगी।
विज्ञापन