फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father killed his daughter in haryana

बेटी के चरित्र पर हुआ शक, पिता ने सरेआम किया कत्ल

Mon, 17 Jun 2013 10:52 AM IST
बाबैन/ब्यूरो
बाबैन/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
father killed his daughter in haryana

बेटी का घर से देर तक बाहर रहना एक पिता को इस कदर खटकने लगा कि उसके मन में बेटी के चाल-चलन को लेकर शक पैदा हो गया। इस शक की वजह से पिता ने घरवालों के सामने ही धारदार हथियार से बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता की शिनाख्त पर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में से शव को बरामद कर लिया। मामला बाबैन क्षेत्र के एक गांव का है।

राजपाल की चार लड़कियां व तीन लड़के हैं। वह गांव में ही एक किसान के पास नौकरी करता है। सीमा राजपाल की तीसरी संतान थी। दसवीं कक्षा में पास नहीं होने के कारण वह कुरुक्षेत्र में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही थी।
विज्ञापन


राजपाल के अनुसार, उसकी लड़की का चाल-चलन ठीक नहीं था और उसने कई बार उसे समझाया था। 14 जून को वह सुबह जब घर से निकली और 3 बजे वापस लौटी तो राजपाल ने उसे ज्यादा देर तक घर से बाहर रहने का करण पूछा। लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल ने उसी समय सीमा के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। उसने सीमा को घर से बाहर नहीं जाने की हिदायत देकर काम पर चला गया। उसके घर से जाने के बाद सीमा फिर घर से बाहर कहीं चली गई।


शाम 8 बजे जब राजपाल घर लौटा तो सीमा घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो राजपाल ने उससे दोबारा बाहर जाने कारण पूछा तो फिर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे राजपाल गुस्से में आ गया और उसने  दरांत से सीमा की हत्या कर दी।

वारदात के समय राजपाल के घर वाले व पड़ोसी देखते रहे लेकिन किसी ने भी उसे नहीं रोका।

उसी रात राजपाल शव को अकेला ही अपने कंधे पर उठाकर किसान रामस्वरूप के खेत में गया। वहां कुएं में शव को फेंक दिया।

गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने राजपाल की तलाश शुरू कर दी और उसे पिहोवा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed