फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Zilla Parishad got Sanjivani after four months, got a budget of Rs 2.25 crore

Fatehabad News: चार माह बाद जिला परिषद को मिली संजीवनी, सवा दो करोड़ रुपये का बजट मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad got Sanjivani after four months, got a budget of Rs 2.25 crore
फतेहाबाद का जिला परिषद कार्यालय।
फतेहाबाद। चार माह से खाली पड़े जिला परिषद के खजाने को संजीवनी मिली है। जिला परिषद को 15वें वित्त आयोग की सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। ग्रांट न होने के कारण जिला परिषद के सदस्य गांवों में काम न करवाने के कारण हाथों पर हाथ धरे बैठे थे, लेकिन अब गांवों में विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में जिला परिषद के करीब डेढ़ साल बाद 28 नवंबर को चुनाव हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला परिषद के 18 सदस्य मनोनीत हुए और प्रधान पद पर सुमन खिचड़ काबिज हुई। हालांकि जिला परिषद के गठन के समय से ही जिला परिषद के हाथ खाली थे और उसके पास कोई बजट नहीं था। उम्मीद थी कि जिला परिषद के गठन के बाद ग्रांट आएगी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद ग्रांट भी नहीं आई। जिस कारण गांवों में अनेक काम अटके हुए हैं। सबसे बड़ी समस्या गांवों में पेयजल की है और हाल ही में गांव बरसीन में महिलाओं ने पेयजल किल्लत को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


अब मिली सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट
जिला परिषद के पास अब 15वें वित्त आयोग की ओर से सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट भेजी गई है। इस ग्रांट का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों में विकास व जिला परिषद कार्यालय के लिए किया जाएगा। यह ग्रांट हाल ही में जिला परिषद को मिली है, जिससे अब गांवों में कुछ विकास कार्य आरंभ होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला परिषद के पास पहले कोई ग्रांट नहीं थी और नहीं जिला परिषद के पास पैसा था। अब ग्रांट आई है तो इसे ग्रामीण विकास के लिए प्रयोग किया जाएगा। सरकार की ओर से सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट हमें मिली है। जिसका सदुपयोग किया जाएगा।

-सुमन खिचड़, प्रधान जिला परिषद फतेहाबाद।
कोट
15 वें वित्त आयोग की ओर से जिला परिषद को सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। यह ग्रांट मार्च माह के अंत में आई थी। अब इसके प्रयोग के लिए जिला परिषद सदस्यों से बातचीत की जाएगी।
-कुलभूषण बंसल, सीआईओ, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed