{"_id":"6a4e90c476d8c91c790ee2cc","slug":"zila-parishad-house-meeting-to-be-held-on-the-16th-after-eight-months-uproar-likely-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-157027-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आठ माह बाद 16 को होगी जिला परिषद हाउस की बैठक, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आठ माह बाद 16 को होगी जिला परिषद हाउस की बैठक, हंगामे के आसार
Wed, 08 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला परिषद का भवन।
फतेहाबाद। करीब आठ माह के लंबे अंतराल के बाद जिला परिषद फतेहाबाद के हाउस की बैठक अब 16 जुलाई को आयोजित होगी। पहले यह बैठक 7 जुलाई तय थी, लेकिन चंडीगढ़ में पंचायत मंत्री की ओर से एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी व चेयरपर्सन को बुलाया गया था। जिस कारण से बैठक को स्थगित करना पड़ा। अंतिम बैठक 21 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी। ऐसे में लंबे समय से बैठक नहीं होने के कारण विकास कार्याें को लेकर कई सदस्यों में रोष है और इस बैठक में हंगामे के आसार भी हैं।
हाउस बैठक की नई तारीख घोषित होने के बाद परिषद सदस्यों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। जिला परिषद की नियमित बैठक नहीं होने से पंचायतों और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक कार्य लंबित पड़े हैं। अब 16 जुलाई को होने वाली बैठक से इन मामलों में प्रगति की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने बैठक आयोजित करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा था। इसके बाद बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के एजेंडे में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव, बजट एवं वित्तीय मामलों की समीक्षा, अधूरे कार्यों की स्थिति और नई परियोजनाओं पर विचार प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। परिषद सदस्य अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को भी सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
-- --
7 जुलाई को होनी थी बैठक, अब 16 को होगी
जिला परिषद की ओर से पहले हाउस की बैठक 7 जुलाई को निर्धारित की गई थी, चेयरपर्सन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जिला मुख्यालय पर उपस्थित न होने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा। इसके बाद अब 16 जुलाई को मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से हाउस की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।
जिला परिषद हाउस की बैठक 7 जुलाई को होनी थी लेकिन चंडीगढ़ में बैठक होने के कारण अब बैठक 16 जुलाई को प्रस्तावित है।
- सुरेश कुमार, सीईओ, जिला परिषद, फतेहाबाद।