{"_id":"65aaa2089e741c87f70249c6","slug":"youths-tried-to-enter-the-house-late-at-night-ran-away-after-raising-noise-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11576-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवकों ने देर रात घर में घुसने का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवकों ने देर रात घर में घुसने का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन
जाखल थाने में शिकायत देने पहुंचे मंडीवासी।
जाखल। वीरवार देर रात को कुछ युवकों ने शहर के वार्ड नंबर 13 निवासी विनोद जिंदल के घर का गेट तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। घरवालों के जाग जाने व उनके द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए। शुक्रवार को विनोद जिंदल ने मंडीवासियों के साथ मिलकर इसकी शिकायत जाखल पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद जिंदल, बंटी, दीपक सिंगला आदि ने बताया कि युवकों द्वारा घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई। सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जब युवक दरवाजा तोड़ रहे थे तो परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर सभी युवक मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक युवक दरवाजा तोड़ते समय किसी अन्य से फोन पर बात कर रहा था। वह अन्य युवकों को भी बुला रहा था। उन्होंने बताया कि इन दिनों टोहाना व जाखल क्षेत्र में चोरी व छीना झपटी की लगातार घटनाएं हो रही हैं, इसलिए आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी है। शहर में पुलिस गश्त को भी बढ़ाने की मांग की गई है। जाखल थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि घर में घुसने के प्रयास के मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में किसी भी तरह का अपराध नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस गश्त को भी बढ़ाया जाएगा।