{"_id":"64ff591ca4ac04ec230ea38e","slug":"youths-eating-at-dhaba-attacked-car-damaged-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-5328-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ढाबे पर खाना खाने खा रहे युवकों पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ढाबे पर खाना खाने खा रहे युवकों पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित निजी पैलेस में खाना खा रहे युवकों पर कार सवारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर के समय वह ढाबे में खाना खा रहा था, तभी सामने बैठे कुछ लोगों पर कार में सवार होकर आए 7-8 लोगों ने हमला कर दिया और वे मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि काफी डरावना दृश्य था। बाद में पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर हमला करने व गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
।