फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths beat up for switching off DJ in village Bighad, two injured

गांव बीघड़ में डीजे बंद करने पर युवकों ने की मारपीट, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youths beat up for switching off DJ in village Bighad, two injured
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में एक युवती के विवाह समारोह में दौरान बज रहे डीजे में गांव के ही कुछ शरारती तत्व घुस आए। सभी शराब के नशे में बताए गए हैं। जब रात को डीजे बंद किया तो इन युवकों ने हल्ला शुरू कर दिया और युवती के भाइयों पर हमला कर उनको घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बीघड़ निवासी रवि और विनोद की बहन की शादी को लेकर रविवार रात को उनके परिजन डीजे पर नृत्य कर रहे थे। विनोद ने बताया कि इस दौरान उनके घर के आसपास के कुछ युवक आ गए जोकि नशे के आदी हैं। यह लोग डीजे पर डांस करने लगे। रात को जैसे ही उन्होंने डीजे बंद किया तो उपरोक्त लोग हो हल्ला करने लगे और वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उसने और उसके भाई रवि ने उनको समझाने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने उन पर लाठियों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। बाद में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक वहां से फरार हो गए, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल विनोद व रवि को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से रवि की गंभीर हालत के चलते उसको अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed