फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths attacked the personnel of intelligence department, case registered

गुप्तचर विभाग के कर्मचारी पर युवकों ने किया हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked the personnel of intelligence department, case registered
रतिया। गुप्तचर विभाग रतिया में कार्यरत नाजर सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में नाजर सिंह को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने नाजर सिंह की शिकायत पर रतिया निवासी गगनदीप, सुखविंद्र उर्फ चमकीला व तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाजर सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर सात में अपने घर के पास खड़ा था। तभी कुछ युवक वहां झगड़ा कर रहे थे, उसे लगा कि युवक नशे की हालत में हैं। उन्हें वहां बेवजह खड़े होने का कारण पूछा तो उन युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। झगड़े का शोर सुनकर उसका चचेरा भाई बीचबचाव करने आया। उसी ने इन युवकों के चंगुल से उसे छुड़वाया। आरोप है कि जाते-जाते इन युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गुप्तचर विभाग के अधिकारी नाजर सिंह के बयानों के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed