Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths are standing at the old place of the district library, sitting on the ground and preparing

Fatehabad News: जिला पुस्तकालय की पुरानी जगह पर डटे युवा, जमीन पर बैठ कर रहे तैयारी

Thu, 29 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youths are standing at the old place of the district library, sitting on the ground and preparing
जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड में ​शिफ्ट करने के बाद काटा गया बिजली कनेक्शन और जमीन पर बैठकर प
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय से नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने पर युवा चौथे दिन भी विरोध में डटे रहे। दूसरी तरफ प्रशासन सामान शिफ्ट करने में जुटा रहा और बिजली कनेक्शन काट दिया गया। ऐसे में वहां पर आए युवा गर्मी में ही जमीन पर बैठ कर तैयारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इधर, प्रशासन पुस्तकालय के लिए शहर के अंदर जगह को लेकर कोई फैसला नहीं ले पा रहा है। इसको लेकर नागरिक अधिकार मंच और युवाओं ने शहर पपीहा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में शिफ्ट की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस स्थान के अनुमति नहीं दी है। युवाओं का कहना है कि नया बस स्टैंड शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर है। इससे उनको वहां पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


जिला पुस्तकालय के लिए मिली थी स्थायी जगह
जिला पुस्तकालय के लिए युवा काफी लंबे समय से जगह मांग कर रहे थे, जिससे जगजीवनपुरा गुरुद्वारा के पास जमीन दी गई थी। लेकिन कुछ समय के बाद यह वापिस ले गई है। ऐसे में पुस्तकालयों को बीडीपीओ के जर्जर भवन में चलाया जा रहा है। प्रशासन ने पुस्तकालय को नए बस स्टैंड में शिफ्ट कर दिया। इसका युवाओं की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि जल्द हरियाणा का सीईटी की परीक्षा होनी है। लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी पढ़ाई को प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे में जल्द पुस्तकालय की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जब तक जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड से पपीहा टूरिज्म कॉम्पलेक्स या फिर शहर में किसी अन्य जगह पर शिफ्ट नहीं किया जाता है। तब तक युवा पुराने पुस्तकालय के स्थान पर बैठकर ही पढ़ाई करेंगे।
-राजकुमार, युवा, गांव बिसला।
---
नए बस स्टैंड में पुस्तकालय को शिफ्ट किया है। लेकिन इसकी दूरी ज्यादा होने के कारण कोई भी युवा वहां नहीं पहुंचा है। नए बस स्टैंड में रात के समय लड़कियाें काे पहुंचने में परेशानी होती है।
-मनीता, गांव भूथन कलां।
---
पुस्तकालय के लिए पपीहा टूरिज्म कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया जाना चाहिए। यह स्थान शहर के बीच में है इससे लड़कियों को वहां पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं माहौल भी शांतिपूर्वक है।

-पूनम, निवासी योगनगर फतेहाबाद।
---
नए पुस्तकालय के जगह निर्धारित नहीं हो रही है। इससे पिछले चार दिनों से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं पिछले तीन दिनों से फर्श पर नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जल्द इसका समाधान होना चाहिए।
-प्रिया, निवासी शिव नगर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed