फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth will receive 154 hours of homestay training at the Kurukshetra Institute

Fatehabad News: कुरुक्षेत्र संस्थान में युवाओं को 154 घंटे का होम स्टे प्रशिक्षण मिलेगा

Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth will receive 154 hours of homestay training at the Kurukshetra Institute
फतेहाबाद में आईटीआई भोडिया खेड़ा संवाद
फतेहाबाद। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 20 युवाओं को सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक होटल प्रबंधन संस्थान कुरुक्षेत्र में 154 घंटे की होम स्टे ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक जिले से 20 युवा प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वय अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं के प्रशिक्षण, ठहराव और अन्य आवश्यक खर्च विभाग की ओर से वहन किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को गृह जिले के बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र बस स्टैंड तक सामान्य बस किराया भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवाओं का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए। जिले के इच्छुक युवा प्रतिभागी आईटीआई भोडिया खेड़ा से 16 अगस्त तक आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को होम स्टे क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारी और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण दिया जाएगा।



-
इधर, आईटीआई में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी
राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को तीसरे राउंड के तहत विभाग ने मेरिट सूची जारी की है। विद्यार्थी अब जारी हुई मेरिट सूची के आधार पर दाखिला ले पाएंगे। जिले में पांच सरकारी और 16 निजी आईटीआई हैं। फिलहाल स्थिति ये है कि 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed