फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth shot dead in the temple near the bus stand under construction, condition critical

निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास युवक की कनपटी पर मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in the temple near the bus stand under construction, condition critical
शहर के हिसार रोड पर निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास शुक्रवार की दोपहर गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी 32 साल के युवक मुकेश की कनपटी पर गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल युवक को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज का कहना है कि घायल युवक हिसार के सपरा अस्पताल में दाखिल है, अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी मुकेश किसी काम से गांव धांगड़ में निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास स्थित ढाणी में जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कनपटी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में गांव धांगड़ निवासी युवक को नागरिक अस्पताल में लेकर आया गया। यहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद साथ के लोग हिसार के निजी अस्पताल में ले गए हैं। शाम तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

कोट
मामले की सूचना मिली है, मौके पर टीम भी गई थी। बताया जा रहा है कि घायल युवक को हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। हुडा चौकी इंचार्ज बयान दर्ज करने के लिए गए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed