फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth protested over NEET irregularities and the Sonam Wangchuk episode

Fatehabad News: नीट अनियमितताओं और सोनम वांगचुक प्रकरण पर युवाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth protested over NEET irregularities and the Sonam Wangchuk episode
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां में शिक्षामंत्री का पुतला फूंकते ग्रामीणस्त्रोत संगठन
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां में भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले युवाओं और छात्रों ने नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं तथा पर्यावरणविद सोनम वांगचुक पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नीमवाला चौक पर एकत्रित हुए और दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही धांधलियां लाखों मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

जनवादी नौजवान सभा के नेता पवन भूथन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट घोटाले, पेपर लीक और सरकार की तानाशाही नीतियों के विरोध में 20 जुलाई को दिल्ली में विशाल संसद मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि भूथन कलां और आसपास के गांवों से सैकड़ों युवा और छात्र इस मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आम नागरिकों से न्याय की इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। प्रदर्शन में रोशन कुलड़िया, सुरजीत, बलजीत सिंगला, अनंत सिंगला, विक्की पटीर, हर्ष ढाका सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed