फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth of village Dhingsara died in an accident near Firozpur

गांव ढिंगसरा के युवक की फिरोजपुर के पास दुर्घटना में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth of village Dhingsara died in an accident near Firozpur
पंजाब के फिरोजपुर के पास मोटरसाइकिल व ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में भट्टू क्षेत्र के गांव ढिंगसरा निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को गमगीन माहौल में मृतक का गांव ढिगसरा में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढिंगसरा निवासी 23 वर्षीय सोमवीर अपने दोस्त राकेश के साथ शनिवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य को लेकर अमृतसर जा रहा। इसी दौरान फिरोजपुर के पास ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में 23 वर्षीय सोमबीर की मौत हो गई। वहीं, गांव ढिंगसरा का ही निवासी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सोमवीर अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गोवर्धन सूरतगढ़ में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते हैं जबकि सोमवीर अपने चाचा बिल्लू व दादा जगदीश के साथ गांव ढिंगसरा में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed