{"_id":"6a4943c4b253d453640d3e79","slug":"youth-jumps-into-bhakra-police-launch-search-and-install-a-net-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156831-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाखड़ा में युवक कूदा, पुलिस ने शुरू की तलाश, जाल लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाखड़ा में युवक कूदा, पुलिस ने शुरू की तलाश, जाल लगवाया
Sat, 04 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
नहर किनारे खड़ी मोटरसाइकिलस्त्रोत ग्रामीण
भूना। गोरखपुर गांव के समीप भाखड़ा नहर में शनिवार को 22 वर्षीय युवक के छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
गांव घोटडू निवासी कपिल कुमार पुत्र काला राम बाइक पर सवार होकर नहर किनारे पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की, चप्पलें उतारीं और नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। नहर किनारे खड़ी बाइक से मिले दस्तावेज के आधार पर युवक की पहचान कपिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने नहर में सर्च अभियान तेज कर दिया है और डूमा वाले पुल पर जाल भी लगाया गया है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि टीम लगातार तलाश कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।