फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth festival will be held on 21 and 22 November at district level

Fatehabad News: लुप्त लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तर पर 21 और 22 नवंबर को होगा युवा महोत्सव

Tue, 29 Oct 2024 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Oct 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Youth festival will be held on 21 and 22 November at district level
फतेहाबाद। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर 12 से 16 जनवरी तक मनाने का फैसला लिया है। हिसार, अंबाला व करनाल मंडल में 21 व 22 नवंबर को युवा महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका मकसद देश में बहुत सारी लोक परंपराओं को लुप्त होने से बचाने के साथ युवाओं में इनके प्रति जागृति लाना है। जिला से लेकर राज्य स्तर पर इस युवा महोत्सव का आयोजन होगा। जिले की विजेता टीमें राज्य और राज्य की विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेंगी।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई भोडियाखेड़ा के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पांच नवंबर तक क्यूआर कोड से या आईटीआई भोडियाखेड़ा में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी हरियाणा के स्थायी निवासी हो और आयु 16 जनवरी 2025 तक 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। वह अपनी विधा में पूर्ण रूप से निपुण होने चाहिए। जिला व राज्य स्तर पर ही पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दस विधाओं में दिखा सकेंगे हुनर
इस युवा महोत्सव में साइंस मेला, लोक नृत्य (ग्रुप), लोक नृत्य (एकल), लोक गीत (ग्रुप), लोक गीत (एकल), कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व फोटोग्राफी सहित कुल 10 विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता श्रेणी में राज्य की लोककला, नृत्य एवं सभ्याचार के संबंध में ग्रुप व एकल प्रस्तुति दी जाएगी। ग्रुप प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 13 होगी। एकल नृत्य में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम पांच होगी। इस श्रेणी में ऐसी लोक परंपरा से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी, जोकि लुप्त होने के कगार पर है। राज्य में हिसार, अंबाला व करनाल मंडल में 21 व 22 नवंबर को और फरीदाबाद, गुरुग्राम व रोहतक मंडल के जिलों में 18 व 19 नवंबर को जिला युवा महोत्सव होगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को 2,100 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 21,000 रुपये, जो भी कम हो, इनाम राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को 1,500 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 15,000 रुपये, जो भी कम हो, इनाम राशि दी जाएगी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को 1,100 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 11,000 रुपये, जो भी कम हो, इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed