{"_id":"65f48763270e11aa3606bb3a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-near-village-mehuwala-fatehabad-news-c-21-hsr1034-342119-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव मेहूवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव मेहूवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 15 Mar 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। गांव मेहूवाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस आदमपुर ने शव का नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव सूलीखेड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय दिनेश कुमार वीरवार देर शाम को मेहूवाला व डिंग के बीच गंगानगर की तरफ जाने वाली ट्रेन के नीचे आ गया। युवक खेतीबाड़ी का काम करता था। घटना स्थल के पास मृतक का मोटरसाइकिल खड़ा था, जिससे उसकी पहचान की गई। रेलवे पुलिस आदमपुर के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।