{"_id":"6761bbf8dbec6313bf00dca1","slug":"youth-can-be-kept-away-from-addiction-only-through-sports-coach-kuldeep-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-126560-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से ही नशे से दूर रखे जा सकेंगे युवा : कोच कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से ही नशे से दूर रखे जा सकेंगे युवा : कोच कुलदीप
विज्ञापन
सुकरात स्कूल में नशे के खिलाफ शपथ लेते खिलाड़ी व कोच
टोहाना। अमर उजाला के युद्ध, नशे के विरुद्ध अभियान में खेल नर्सरियों के खिलाड़ी, कोच एवं संचालक भी जुड़ते जा रहे हैं। गांव कन्हड़ी स्थित सुकरात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक सुरेंद्र नैन के नेतृत्व में कोच कुलदीप सिंह ने खेल नर्सरी के बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, इसलिए खेलों की तरफ बढ़कर युवा अपना लक्ष्य हासिल करें। युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेल ही सबसे बड़ा माध्यम है। प्रदेश सरकार भी शहर व गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहना चाहिए ताकि वे सफल खिलाड़ी बने और रोजगार के अवसर मिल सके। सभी ने एक स्वर में अमर उजाला के अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्तमान समय में युवा नशे की दलदल में फंसता जा रहा है, जिससे बचने के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए। अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है।
- साहिल, खिलाड़ी
नशे के बजाय विद्यार्थी को शिक्षा व खेलों में अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि पढ़ लिखकर अच्छा नागरिक बन सकें। अमर उजाला के अभियान से प्रेरणा मिलेगी।
- साहिल कुमार, खिलाड़ी
वर्तमान समय में महिलाएं भी नशे की तरफ बढ़ रही है, जो पूरी तरह से गलत है। खेल नशे से दूर रहने का सबसे सही माध्यम है। युद्ध, नशे के विरुद्ध अभियान से जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
- कविता, खिलाड़ी
अभिभावकों को अपने बच्चों की तरफ ध्यान देना चाहिए, ताकि उनके बच्चे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान दे सकें।
- सोनिका, खिलाड़ी
युवा किसी भी देश की रीढ़ होती है। युवा पीढ़ी को देश से नशे को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए।
- लवप्रीत, खिलाड़ी
-- -- -
खेल नर्सरी में आने वाले खिलाड़ी को रोजाना नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है, क्योंकि नशा ही नाश का कारण बनता है। नशे के बजाय खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वर्तमान समय में सरकार की ओर से खेल नर्सरियां बनाकर मजबूत कदम उठाया गया है। अमर उजाला की नशे के विरुद्ध सराहनीय मुहिम है।
- कुलदीप सिंह, कोच, सुकरात स्कूल खेल नर्सरी