फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth attacked in Bhundada village, fired several rounds

Fatehabad News: भूंदडा गांव में युवक पर हमला, कई राउंड फायरिंग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked in Bhundada village, fired several rounds
भूना। भूंदडा गांव में एक युवक पर हमला करने के बाद उसके परिजनों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से आरोपियों ने फायरिंग करके पुलिस कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया, जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भूंदडा निवासी जसपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को पुरानी चुनावी रंजिश के चलते उसके पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उसे भूना सीएचसी केंद्र से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। आरोपियों ने उनके परिजनों को डराने धमकाने के लिए घर के सामने हवाई फायरिंग करके दहशत पैदा की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने सरेआम बंदूक से कई राउंड फायरिंग की। जसपाल सिंह ने बताया कि उसके साथ घर में घुसकर की गई मारपीट मामले में पुलिस में परिजन कार्रवाई से पीछे हट जाए। इसलिए आरोपियों ने फायरिंग करके दहशत पैदा की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपियों द्वारा की जा रही फायरिंग के दो वीडियो भी सबूत के तौर पर पेश किए हैं। पुलिस ने वीडियो को देखते ही तुरंत प्रभाव से भूंदडा निवासी सुखदीप सिंह पुत्र लाभ सिंह, बलजिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र लाभ सिंह व हरकमल सिंह पुत्र सुखदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट

लड़ाई-झगड़े के मामले को लेकर 22 जनवरी को जसपाल सिंह की शिकायत कर चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। घायल के परिजनों को डराने धमकाने के उद्देश्य से बंदूक से हवाई फायरिंग किए जाने की वीडियो शिकायतकर्ता ने प्रस्तुत की है। पुलिस ने जिसको देखकर तुरंत प्रभाव से भूंदडा गांव के सुखदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, बलबीर सिंह व हरकमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रामपाल सिंह लोहचब, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed