फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with seven grams of heroin

Fatehabad News: सात ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with seven grams of heroin
रतिया। एंटी नारकोटिक सेल पुलिस की टीम ने गांव नंगल में रजवाहा पुल के पास एक युवक को 7.03 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर रतिया में युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सैल पुलिस की टीम गश्त के दौरान गांव ब्राह्मणवाला से नंगल की तरफ जा रही थी। टीम गांव नंगल में रजवाहा पुल के पास पहुंची तो सामने से पैदल आ रहा युवक टीम को देखकर घबरा गया और मुड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजू निवासी नंगल बताया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 7.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

नशे की गोलियों का सप्लायर गिरफ्तार

फतेहाबाद। सिटी पुलिस ने पंजाब से नशीली गोलियों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान राजू सिंह निवासी रियोंद जिला मानसा, पंजाब के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भूना रोड, से बाइक सवार युवक रोहित कुमार निवासी अशोक नगर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से नशे की 990 गोलियां बरामद की थी। आरोपी से पूछताछ बाद पुलिस ने अब सप्लायर राजू को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed