{"_id":"69122bbd92f26b78a5078423","slug":"youth-arrested-with-half-a-kilo-of-heroin-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-143435-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आधा किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आधा किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 10 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। ऑपरेशन जीवन ज्योति अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए टीम ने रविवार को पंजाब के फरीदकोट के गांव शेर सिंह निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 566 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पौने तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी परमजीत को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अकांवाली क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप की डिलीवरी की तैयारी हो रही है। इस पर डीएसपी उमेद सिंह के मार्गदर्शन और सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्र में तुरंत सघन नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एचआर-26 बीजेड-3904 नंबर की कार को रोका गया। कार की तलाशी में 566 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी परमजीत सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार
टोहाना में इसी साल 18 मार्च को पुलिस ने 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगसीर उर्फ जग्गा निवासी संगरूर के रूप में हुई थी। इस मामले में खुलासा हुआ था कि तस्करी के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े थे। इससे पहले टोहाना में 17 मार्च को ही 270 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को पकड़ा गया था। इसमें सुनाम का हरबंस, कुलविंद्र और म्योंद निवासी पनवीर शामिल था। इसके अलावा अगस्त माह में फतेहाबाद के गांव धांगड़ के पास पुलिस ने हिसार के गांव पीरांवाली निवासी गुरमीत को 1 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था।