फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 8.10 grams of heroin

Fatehabad News: 8.10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 8.10 grams of heroin
भूना। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने भूना के वाल्मीकि मोहल्ला के वार्ड नंबर 5 में एक युवक को 8 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम में एसआई रोशन लाल ने बताया कि बुधवार देर शाम को वाल्मीकि मोहल्ला क्षेत्र में गश्त पर थे। जब गाड़ी हरिजन चौपाल के पास से गुजर रही थी तो गली में खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करके दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उपरोक्त युवक के पास नशीला पदार्थ होने की आशंका के चलते नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। नोडल अधिकारी की मौजूदगी में युवक से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान शुभम उर्फ शुबी निवासी वार्ड नंबर 5 के रूप में हुई। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास 8.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed