फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 50 grams of heroin

50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 50 grams of heroin
जाखल। सीआईए पुलिस टोहाना की टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी शक्करपुर बताया है। उसके खिलाफ थाना जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। टोहाना डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि सीआईए पुलिस टोहाना की टीम एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव म्योंद कलां में रंगोई पुल पर पहुंची तो म्योंद कलां गांव की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed