फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 40 grams of heroin

40 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 40 grams of heroin
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को 40.30 ग्राम हेरोइन को साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान वकील चंद उर्फ विक्की निवासी रतिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया। जानकारी के अनुसार सीआईए फतेहाबाद की टीम एएसआई रामअवतार के नेतृत्व में गश्त के दौरान सरदूलगढ़ कैंची रतिया से पुराने बस अड्डे की तरफ जा रही थी तो नहर पुल के पास सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed