फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 30.45 grams of heroin

30.45 ग्राम ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 30.45 grams of heroin
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने भूना शहर में गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डक्की मोहल्ला अमरजीत उर्फ अमनी के रूप में हुई है। थाना भूना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स पुलिस की टीम एसआई रिसाल सिंह के नेतृत्व में डक्की मोहल्ला भूना से फतेहाबाद रोड की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान फतेहाबाद रोड पर एक युवक नीचे उतरते हुए दिखाई दिया जो अपने सामने पुलिस टीम को देख मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ की वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमरजीत उर्फ अमनी के रूप में हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed