फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young men looted hijacked car

युवक का अपहरण कर लूटी कार

Tue, 22 Jul 2014 11:34 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 22 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन

सिवानी-गोरखपुर के बीच सोमवार रात हथियारबंद चार बदमाशों नेे ढाणी गोपाल निवासी युवक का अपहरण कर रिट्ज कार लूट ली। युवक को घंटों कार में घुमाने के बाद उसे काबरेल-सीसवाल मार्ग पर आदमपुर के पास फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना अग्रोहा व भूना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की, पर बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


गांव ढाणी गोपाल निवासी सुदीप पुत्र सुरेश कुमार फगेड़िया सोमवार को अग्रोहा से अपने गांव आ रहा था। सिवानी-गोरखपुर के बीच चार युवकों ने रिट्ज कार को रुकवाकर सुदीप के साथ मारपीट की तथा गोली मार देने की भी धमकी देते रहे। लेकिन सुदीप ने अपने परिवार का इक लौता बेटा होने की दुहाई दी, जिसके बाद उसे आदमपुर के निकट काबरेल-सीसवाल मार्ग पर फेंक गाड़ी लेकर फरार हो गए। कार में घुमाते समय बदमाशों ने सुदीप के फोन की सिम व बैटरी निकाल दी थी।
विज्ञापन


 बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सुदीन ने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद भूना थाना प्रभारी रोहताश सिंह भारी पुलिसबल के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन बदमाशों को पता नहीं चला। इस घटना के बारे में पूरे प्रदेश में अर्लट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुदीप की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि घटनास्थल भूना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद ही लुटेरों के बारे में विभिन्न थानों में बीटी करवा दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस गंभीर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed