फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   young man who came on bicycle stolen hookah from outside house In Fatehabad

Fatehabad: साइकिल पर आया युवक घर के बाहर से उठा ले गया हुक्का, घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड

Fri, 02 Feb 2024 11:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

फतेहाबाद के टोहाना में हुक्के के चोरी का अजब-गजब मामला सामने आया है। गांव डांगरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने घर के बाहर हुक्का रखा हुआ था। एक साइकिल सवार युवक हुक्के को चुरा ले गया। चोरी की चोरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
young man who came on bicycle stolen hookah from outside house In Fatehabad
हुक्का चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने अनेक बार घरों से सोने-चांदी के जेवर, नकदी या घरेलू सामान चोरी होने की घटनाएं तो बहुत सुनी और देखी होगी। मगर टोहाना के गांव डांगरा से एक साइकिल सवार युवक घर के बाहर रखा हुक्का ही चुरा कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है ताकि हुक्का चोर की पहचान की जा सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव डांगरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने घर के बाहर हुक्का रखा हुआ था। एक साइकिल सवार युवक इस हुक्के को चुरा ले गया। इससे पहले वह गलियों में रेकी करता हुआ भी दिखाई दिया है। आरोपी हुक्के को चोरी करने के बाद साइकिल पर रखकर टोहाना की तरफ आता हुआ भी दिखाई दिया है। अब इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed