{"_id":"678a1a68aaa776d4260d08f7","slug":"young-man-was-beaten-badly-for-not-allowing-his-fianc-e-to-dance-on-a-dj-in-fatehabad-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मंगेतर को डीजे पर नहीं नाचने दिया तो युवक को बुरी तरह से पीटा, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मंगेतर को डीजे पर नहीं नाचने दिया तो युवक को बुरी तरह से पीटा, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 17 Jan 2025 02:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:22 PM IST
सार
शिकायत में प्राची ने बताया कि दो जनवरी को अपने ननिहाल करनोली में शादी समारोह में आया था। यहां मामा के लडक़े की शादी थी। शादी में मंगेतर भी आई हुई थी। जो कि सभी के साथ डांस कर रही थी। कुछ समय बाद मंगेतर ने डांस करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद सदर थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव करनोली में शादी समारोह में मंगेतर को डीजे पर नहीं नाचने दिया तो युवकों ने युवक को बुरी तरह से पीट दिया। युवक को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना दो जनवरी की बताई जा रही है। मामले में सिरसा के संगर साधा निवासी प्राची के ब्यान पर पुलिस ने आरोपी गांव करनोली निवासी सोनू, मुकेश, बिल्लू, संगर साधा निवासी गोबिंद, सोनू व अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत में प्राची ने बताया कि दो जनवरी को अपने ननिहाल करनोली में शादी समारोह में आया था। यहां मामा के लडक़े की शादी थी। शादी में मंगेतर भी आई हुई थी। जो कि सभी के साथ डांस कर रही थी। कुछ समय बाद मंगेतर ने डांस करना बंद कर दिया। इस दौरान मेरे साथ डीजे पर नाच रहे आरोपी सोनू, मुकेश, बिल्लू, गोबिंद, सोनू, अजय मंगेतर को डीजे पर नाचने के लिए कहने लगे तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
इस बात का उसने लडक़ा विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसे परिवार के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अब मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन