फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man killed in road accident, sister seriously injured

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान, बहन गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in road accident, sister seriously injured
भट्टू कलां। गांव जांडवाला बागड़-दैयड़ के बीच हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात्रि गांव दैयड़ निवासी सुरेंद्र (18) व उसकी बहन पूजा बाइक पर भट्टूकलां से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गांव जांडवाला बागड़-दैयड़ के बीच पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस की सहायता से भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा। जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान युवक सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सुरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। जबकी लड़की का उपचार चल रहा है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं की मौत का पता चलने के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय निवासियों के अनुसार ट्रैक्टर से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed