{"_id":"68c6f9758d5cc496df016196","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-relatives-accuse-him-of-murder-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-140330-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: परिजनों ने किशोर की हत्या के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: परिजनों ने किशोर की हत्या के लगाए आरोप
Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
नागपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों मेंसड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मौके पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। गांव नागपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से रविवार को गांव खुनन निवासी गुरप्रीत सिंह (17) की मौत हो गई। पुलिस ने गुरप्रीत के दादा गुरदीप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
इधर, मृतक गुरप्रीत के चाचा नवनीत, मामा राजू व अन्य परिजनों ने गुरप्रीत की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने गुरप्रीत की पहले हत्या की और बाद में सड़क दुर्घटना का रूप देकर खेतों में फेंक दिया। इस मामले की हत्या मानकर जांच की जाए।
सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरप्रीत के दादा गुरदीप ने बयान दिया है कि रविवार सुबह जब उनका परिवार उठा तो देखा कि गुरप्रीत घर पर नहीं था। तलाश ही रहे थे कि किसी ग्रामीण ने गांव से थोड़ी दूर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात बताई।
विज्ञापन
मृतक के दादा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। किसी भी परिजन ने हत्या या अन्य कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने के बाद उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी।