फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man dies in road accident, friend seriously injured

Fatehabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत साथी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident, friend seriously injured
भट्टूकलां। हिसार रोड पर वीरवार रात मोटरसाइकिल सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस सड़क हादसे में भट्टूकलां निवासी 27 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। जबकि प्रताप नगर भट्टूमंडी निवासी महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल महाबीर के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल महाबीर ने बताया कि वीरवार रात को वह तथा उसका दोस्त आकाश दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव ढांड से भट्टूकलां आ रहे थे। गांव बनावाली के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर आसपास ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां लाया गया। जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महाबीर को अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed