फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man died in suspicious circumstances in a quarrel, the vein was cut with a blade

Fatehabad News: झगड़े में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ब्लेड से कट गई थी नस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young man died in suspicious circumstances in a quarrel, the vein was cut with a blade
रतिया। गांव नागपुर में सोमवार देर शाम झगड़े के बाद एक युवक की ब्लेड से नस कटने पर मौत हो गई। इससे पहले युवक को गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन खून ज्यादा बहने से वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय जगदीश टाटा एस चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि देर शाम वह नागपुर के बस स्टैंड पर खड़ा था, जहां किसी युवक के साथ उसकी बहसबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान उसके हाथ पर ब्लेड चलने से नस कट गई और खून की धार बह निकली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो वे उसे तुरंत रतिया अस्पताल ले आए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बारे में नागपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि युवक की ब्लेड लगने से मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों ने अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। जैसे ही परिजनों के बयान दर्ज हो जाएंगे, पुलिस कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed