फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man attacked with knife due to rivalry near Shivalay Market, Agroha referred

Fatehabad News: शिवालय मार्केट के पास रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अग्रोहा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife due to rivalry near Shivalay Market, Agroha referred
फतेहाबाद। शहर के शिवालय मार्केट के सामने ऑटो स्टैंड के पास वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहे युवक पर पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया। घायल युवक राजेश कुमार फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने शुक्रवार को कबीर बस्ती निवासी राजेश की शिकायत पर आरोपी कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी सन्नी व दो अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में राजेश ने बताया कि वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहा था। जब शिवालय मार्केट के पास ऑटो स्टैंड के पास पहुंचा तो कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश और सन्नी व दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर आए और रास्ता रोक लिया। आरोपी शिवा के पास चाकू और अन्य के पास चाकूनुमा हथियार थे। आरोपी शिवा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जब उसको रोक दिया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी हमला करके फरार हो गए।
विज्ञापन

तीन माह पहले हुआ था विवाद
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी संजीव उर्फ शिवा रंजिश रखे हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed