फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man and girl found dengue positive, figure reaches 71

Fatehabad News: युवक और युवती मिले डेंगू पॉजिटिव, आंकड़ा 71 तक पहुंचा

Sun, 10 Nov 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man and girl found dengue positive, figure reaches 71
लारवा की जांच करता कर्मी।
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को युवक और युवती डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इससे डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 71 तक पहुंच गया है। इनमें से 34 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। वहीं सर्वे के दौरान शुक्रवार को 13 जगहों पर लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बोसवाल निवासी युवक और गांव जमालपुर सोत्तर निवासी युवती डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के ये मिल चुके हैं केस
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
2787 लोगों को लारवा मिलने पर दिए गए हैं नोटिस :
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से लेकर अब तक डेंगू के लिए सर्वे जारी है। सर्वे के दौरान टीमों को 2,872 जगहों पर लारवा मिला है। इसके चलते 2787 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की मानें तो घरों में फ्रीज ट्रे, पानी की टंकी में लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन



जिले में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जहां लारवा मिल रहा है, उसे नष्ट किया जा रहा है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed