फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Do not deplete the soil's fertility by burning crop residue; instead, mix it into the soil to create manure.

Fatehabad News: पराली जलाकर खेत की ताकत न घटाएं, मिट्टी में मिला खाद बनाएं

Thu, 17 Sep 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Do not deplete the soil's fertility by burning crop residue; instead, mix it into the soil to create manure.
फतेहाबाद के गांव चनकोठी में पराली न जलाने की शपथ लेते किसान। 
फतेहाबाद। पराली जलाने से खेत की उपजाऊ शक्ति प्रभावित होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। किसान पराली में आग लगाने के बजाय आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

यह बात खंड कृषि अधिकारी डॉ. जयकुमार भौरिया ने गांव चनकोठी में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में दर्जनों किसानों ने भाग लिया और पराली न जलाने की शपथ ली।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली को खेत में मिलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और आगामी फसल की पैदावार में भी लाभ मिल सकता है। किसानों को पराली जलाने से संबंधित कानूनी प्रावधानों और प्रशासनिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरपंच खुशवंत सिंह, पटवारी सतीश कुमार, एडवोकेट लितेश कुमार और कृषि विभाग से राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed